सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   26 Vultures Die in a Single Day in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: एक दिन में 26 गिद्धों की मौत, खेतों में कई तड़पते दिखे; जांच में जुटा वन विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के बिजुआ इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दिन में 26 गिद्ध मर गए। ग्रामीणों ने कई गिद्धों को खेतों में तड़पते देखा है। सूचना मिलने पर वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। 

26 Vultures Die in a Single Day in Lakhimpur kheri
खेत में मरे पड़े गिद्ध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत बहादुर नगर के मजरा सेमरिया में कई गिद्धों के मरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विषाक्त मांस खाने से 26 गिद्धों की मौत हो गई है। पांच गिद्ध खेतों में तड़पते देखे गए हैं। सूचना पर वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।  

Trending Videos

एक दिन पहले चार-पांच कुत्ते मरे थे 
गांव सेमरिया निवासी अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि सोमवार को गांव में चार पांच कुत्ते मर गए थे, जिन्हें उठाकर ग्रामीणों ने खेतों में डाल दिया। मरे हुए कुत्तों का मांस खाने के बाद इलाके में गिद्धों की मौत होने लगी। ग्रामीणों ने खेतों में मरे पड़े गिद्धों को देखा तो उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने शुरू की जांच 
गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन रक्षक अवनीश शर्मा और भीरा रेंजर सतीश वर्मा मौके पर पहुंचे। रेंजर सतीश वर्मा ने 26 गिद्धों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है। विस्तृत जांच के बाद ही गिद्धों की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed