सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CM Yogi to visit village of Bangladeshi displaced families in Lakhimpur Kheri

UP: लखीमपुर खीरी में बांग्लादेशी विस्थापितों के गांव का दौरा करेंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे अफसर

अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी में सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी 11 अप्रैल को मोहम्मदी तहसील के मियांपुर कॉलोनी गांव में आएंगे।  

CM Yogi to visit village of Bangladeshi displaced families in Lakhimpur Kheri
मियांपुर कॉलोनी में अफसरों ने सभा स्थल का लिया जायजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को लखीमपुर खीरी जिले का दौरा कर सकते हैं। उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहम्मदी तहसील की मियांपुर गांव में आएंगे। यह गांव बांग्लादेशी विस्थापित हिंदू परिवारों का है। मुख्यमंत्री के जिले में दौरे को लेकर पिछले एक हफ्ते से प्रशासन तैयारी कर रहा है। 

Trending Videos


मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले आठ या नौ अप्रैल को पलिया तहसील के भारत नेपाल सीमा से सटे चंदन चौकी गांव में प्रस्तावित था। हालांकि अब कार्यक्रम बदल गया है। उनके 11 अप्रैल को मोहम्मदी के मियांपुर कॉलोनी गांव में आने की संभावना है। इसके चलते प्रशासनिक अमले ने मंगलवार को मियांपुर कॉलोनी गांव पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया। इसमें लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार और एसपी डॉक्टर ख्याति गर्ग के साथ ही अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। यहां पर मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बसाए गए हैं बांग्लादेश विस्थापित 331 हिंदू परिवार
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित होकर आए हिंदू परिवारों को जिले की तीन तहसीलों के चार गांवों में व्यवस्थित रूप से बसाया गया है। इसमें धौरहरा तहसील के सुजानपुर गांव में 97 परिवार, मोहम्मदी तहसील के मोहनपुर ग्रंट में 41 परिवार और मियांपुर गांव में सर्वाधिक 156 परिवार निवास कर रहे हैं। गोला तहसील के ग्रंट नंबर तीन में 37 परिवारों को बसाया गया है। वर्षों पहले हुए इस पुनर्वास के बाद अब उन्हें जमीन का स्वामित्व मिलने से उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

विस्थापित परिवारों को दी गई कृषि भूमि 
गोला तहसील के ग्रंट नंबर तीन में बसे विस्थापितों में प्रति परिवार तीन एकड़ कृषि भूमि दी गई है। धौरहरा तहसील के सुजानपुर गांव में 60 परिवारों को औसतन 1.620 हेक्टेयर और 37 परिवारों को करीब 0.607 हेक्टेयर भूमि मिली है। 

मोहम्मदी तहसील के मोहनपुर ग्रंट में 15 परिवारों को तीन एकड़, नौ परिवारों को सात एकड़ और 17 परिवारों को पांच एकड़ भूमि का पट्टा दिया गया है। वहीं मियांपुर गांव में बसे 156 परिवारों को प्रति परिवार लगभग 4.75 एकड़ जमीन दी गई है, जिससे वे खेती कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। इन परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed