सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven-year-old boy dies, two injured as e-rickshaw overturns

Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा पलटने से सात वर्षीय बच्चे की मौत, दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old boy dies, two injured as e-rickshaw overturns
विज्ञापन
पलियाकलां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ा पतवारा के मजरा गुड़ियनपुरवा में ई-रिक्शा पलटने से सात वर्षीय राजन पुत्र छोटेलाल की मौत हो गई, जबकि आदेश पुत्र लालाराम और पवन कुमार पुत्र देवीदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
Trending Videos

मंगलवार दोपहर गांव निवासी राजपाल अपने ई-रिक्शा से गांव के ही तीन बच्चों को घुमाने ले जा रहा था। जैसे ही वाहन गुड़ियनपुरवा के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक और तीनों बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया लाया गया, जहां उपचार के दौरान राजन की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल आठ वर्षीय आदेश और 10 वर्षीय पवन कुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed