फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रामलखन हत्याकांड में रिश्तेदार पर भी शक

रामलखन हत्याकांड में रिश्तेदार पर भी शक

Sat, 15 Feb 2014 05:44 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 15 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
निघासन। रामलखन हत्याकांड ने एक नया मोड़ ले लिया है। पांच लोगों को हत्या में नामजद करने के बाद मृतक के भाई ने एक अन्य करीबी रिश्तेदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लुधौरी गांव निवासी रामलखन की ससुरालियों ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी रीता देवी, ससुर अवधराम, सास चुन्नी देवी तथा साले मुनेश और राजेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक के भाई खेलकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि बुधवार की दोपहर रामलखन के एक बहुत ही करीबी रिश्तेदार उसे लुधौरी से अपनी बाइक पर बैठाकर मन्नापुरवा स्थित ससुराल ले गया था। गुरुवार को रामलखन की हत्या के बाद से वह रिश्तेदार फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल इंद्रदेव यादव ने बताया कि उस रिश्तेदार के खिलाफ शक की सूई घूम रही है। उसकी तलाश में पुलिस ने छापा मारा है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है। हिरासत में ली गई पत्नी रीता तथा सास चुन्नी देवी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed