सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A teenager and a young woman were caught trying to reach India via the jungle route.

Lakhimpur Kheri News: जंगल मार्ग से भारत आ रहीं किशोरी और युवती पकड़ी गईं

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
A teenager and a young woman were caught trying to reach India via the jungle route.
विज्ञापन
गौरीफंटा। नेपाल के धनगढ़ी से बिना बताए घर से निकली एक 15 वर्षीय किशोरी और एक युवती को एसएसबी ने सीमा पर पकड़ लिया। दोनों जंगल के रास्ते अवैध रूप से गुरुग्राम, हरियाणा जाने की कोशिश कर रही थीं।

एसएसबी ने नेपाल पुलिस और एनजीओ की मौजूदगी में दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी 39वीं वाहिनी गौरीफंटा के सहायक कमांडेंट रवि समोटा ने बताया कि मंगलवार देर शाम नेपाल के धनगढ़ी से एक किशोरी के घर से बिना बताए भारत जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वन विभाग कार्यालय के पीछे से गौरीफंटा की ओर आती दो युवतियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनकी पहचान जिला कैलाली, नेपाल निवासी 15 वर्षीय किशोरी और 19 वर्षीय युवती के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वे बिना बताए घर से निकलकर गुरुग्राम जा रही थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि धनगढ़ी उपमहानगर पालिका वार्ड नंबर एक निवासी सूरज पार्की उसका परिचित है, जो गुरुग्राम के एक होटल में काम करता है। दोनों उसी के पास जाने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed