सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A worker returning with medicine was crushed to death by a truck

Lakhimpur Kheri News: दवा लेकर लौट रहे रहे श्रमिक की ट्रक से कुचलकर मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A worker returning with medicine was crushed to death by a truck
रवि वर्मा, फाइल फोटो - फोटो : अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कुंभी में निर्माणाधीन फैक्टरी बायोप्लास्टिक प्लांट में काम कर रहे एक श्रमिक की दवा लेकर लौटते समय ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वाहन चालक ट्रक सहित भाग निकला।
Trending Videos


गोला सीएचसी में परिजनों ने बताया कि जिला शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के नेवदिया दरुद गरा गांव निवासी रवि वर्मा 23 पुत्र जमुनादीन कुंभी में लग रही नई बायो प्लांट कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद खाना खाने के बाद सिकंदराबाद मार्ग से दवा लेकर कंपनी वापस लौट रहे थे, तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि का भाई राहुल भी साथ ही कंपनी में काम करता है। मृतक के पिता जमुना देवी ने बताया कि रवि का विवाह तय हो चुका था। दो महीने में ही उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed