{"_id":"6a4d3d1514c1aaf49502ebcf","slug":"accused-of-taking-money-in-the-name-of-getting-a-job-in-a-medical-college-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-179258-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप
Tue, 07 Jul 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। देवकली स्थित मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति दिलाने के नाम पर छह लोगों से लाखों रुपये लेने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रुपये देने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिली और धनराशि भी वापस नहीं की गई। सभी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी ओर, सोमवार देर रात मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने भी पुलिस को तहरीर देकर पूर्व संविदा चालक समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी को दिए शिकायती पत्र में सुरजीत वर्मा, रामजीवन, सुरेश कुमार, सर्वेश वर्मा, जितेंद्र और रामखिलावन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित मंदिर में आने-जाने के दौरान उनकी मुलाकात प्राचार्य से हुई। आरोप है कि प्राचार्य ने नौकरी के संबंध में चालक संदीप से मिलने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने चालक संदीप को आवश्यक कागजात और तय रकम प्राचार्य की मौजूदगी में दी।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, सुरजीत ने 70 हजार रुपये, रामजीवन ने 1.10 लाख रुपये, सुरेश कुमार वर्मा ने 98 हजार रुपये, सर्वेश ने 30 हजार रुपये, जितेंद्र ने 2.80 लाख और रामखिलावन ने 50 हजार रुपये दिए। आरोप है कि तय समय पर नियुक्ति नहीं मिली और रुपये मांगने पर चालक टालमटोल करता रहा, लेकिन रकम वापस नहीं की।
प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर चालक और अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनके अनुसार, कोई भी व्यक्ति इस संबंध में उनसे शिकायत करने नहीं आया।
-- -- -- -- -- --
शिकायती पत्र मिलने के बाद पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक