{"_id":"6a6cddb6dff72f04b10e5c97","slug":"allegation-of-selling-urea-for-rs-350-investigation-begins-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-181335-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: यूरिया 350 रुपये में देने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: यूरिया 350 रुपये में देने का आरोप, जांच शुरू
Fri, 31 Jul 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सचिव तथा किसानों से जानकारी लेते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। स्रोत : सचिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। सिंगावर और चपकहा बी-पैक्स समितियों के खिलाफ किसानों ने नोटरी शपथपत्र के साथ एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि सरकारी मूल्य 266.50 रुपये प्रति बोरी की यूरिया कथित दलालों के जरिये 350 रुपये तक में उपलब्ध कराई जा रही है। एसडीएम राशि कृष्णा ने जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी है।
किसानों का आरोप है कि दोनों बी-पैक्स समितियों के सचिवों ने कुछ कथित दलाल सक्रिय कर रखे हैं। ये किसानों को 266.50 रुपये प्रति बोरी की यूरिया 350 रुपये तक में उपलब्ध करा रहे हैं, जबकि सामान्य किसान घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद से वंचित हैं।
किसानों ने शिकायत के साथ नोटरी शपथपत्र भी दिए हैं, जिनमें खाद वितरण में अनियमितता और अधिक कीमत वसूलने के आरोप हैं।
सिंगावर बी-पैक्स के सचिव अनुपम दीक्षित ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किसान बिना मशीन पर अंगूठा लगाए खाद मांग रहे थे, इसलिए नहीं दी गई। शुक्रवार को एडीओ कोऑपरेटिव बागेश्वर यादव सिंगावर बी-पैक्स पहुंचे और मौजूद किसानों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
ईसानगर के बी-पैक्स चपकहा के सचिव मनीष मिश्रा ने बताया कि गोदाम का निर्माण हो रहा था, इसलिए खाद नहीं मंगवाई थी। अब गोदाम बन गया है। खाद मंगवाने के लिए आरटीजीएस किया है। खाद आने पर वितरण किया जाएगा। वायरल वीडियो पुराना है। कालाबाजारी के आरोप निराधार हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
पहले भी लगते रहे हैं कालाबाजारी के आरोप
धौरहरा क्षेत्र में यूरिया की कालाबाजारी के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। लाखुन गांव में एक मकान में सचिव की डीसीएम से यूरिया उतारे जाने का वीडियो वायरल हुआ था। सिंगावर समिति को आवंटित 600 बोरी यूरिया से भरा ट्रक लाखुन गांव स्थित बी-पैक्स पहुंचा दिया गया और वितरण भी हो गया। इफको सेंटर सिसैया में खाद लेने आए दो किसान बेहोश हो गए। इसके अलावा यूरिया क्षेत्र की प्लाइवुड फैक्ट्री और नेपाल भेजे जाने की भी शिकायतें आईं, लेकिन अब तक इन सब पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
-- -- -- -- -- -- -
कृषि मंत्री ने जिले में पर्याप्त खाद की पुष्टि की
खाद की उपलब्धता और किसानों की खाद न मिलने की शिकायतों के बीच बृहस्पतिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही लखीमपुर पहुंचे। उन्होंने महेवागंज स्थित कृभको इफको ई-बाजार का निरीक्षण किया। दो केंद्रों के निरीक्षण के बाद जिले में पर्याप्त खाद की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने धौरहरा की बी-पैक्स समितियों का निरीक्षण नहीं किया। किसानों का कहना है कि हकीकत जानने के लिए धौरहरा की समितियों की भी समीक्षा की जानी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी गई है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-राशि कृष्णा, एसडीएम
-- --
बी पैक्स के गोदाम पर किसानों ने मंत्री को बताईं दिक्कतें
बिजुआ। खरीफ सीजन में गन्ना और धान की फसलों के लिए खाद की बढ़ती मांग के बीच किसानों को समय पर सरकारी दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने निरीक्षण तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार देर शाम कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र का दौरा किया। मालपुर में बी पैक्स के गोदाम पर किसानों से मिलकर खाद की उपलब्धता का फीडबैक लिया। कुछ किसानों ने खाद मिलने में आ रही दिक्कतें बताईं। मंत्री ने समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। संवाद