पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An attractive park has been built at the LRP intersection, giving the city's entrance a new identity

Lakhimpur Kheri News: एलआरपी चौराहे पर बनाया गया आकर्षक पार्क, शहर के प्रवेश द्वार को मिली नई पहचान

Wed, 01 Jul 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
An attractive park has been built at the LRP intersection, giving the city's entrance a new identity
एलआरपी स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास बनाया गया पार्क। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में नगर पालिका ने एलआरपी चौराहे के सामने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर आधुनिक पार्क विकसित कराया है। करीब 18 लाख रुपये की लागत से बने इस पार्क की लंबाई लगभग 60 मीटर और चौड़ाई नौ मीटर है। शहर में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए यह स्थान नई पहचान बनेगा।
विज्ञापन

पार्क में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और सजावटी पौधे लगाए गए हैं। सौंदर्यीकरण के लिए बीच-बीच में स्टोन पिचिंग कराई गई है। बाहर बने फुटपाथ पर सीमेंट की बेंच लगाई गई हैं, ताकि राहगीर और स्थानीय लोग बैठ सकें। पूरे परिसर में आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे रात में भी पार्क आकर्षक दिखाई देता है।
विज्ञापन


नगर पालिका के अनुसार एलआरपी चौराहा शहर का प्रमुख प्रवेश मार्ग है। इसी वजह से इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहल से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को स्वच्छ, हरित व बेहतर सार्वजनिक स्थान मिलेगा। साथ ही यह पार्क शहर की सकारात्मक और आकर्षक छवि प्रस्तुत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed