{"_id":"69adbf2f8478d92bd306b457","slug":"bike-handle-gets-stuck-in-trolley-young-man-dies-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169939-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्राॅली में फंसा बाइक का हैंडल, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्राॅली में फंसा बाइक का हैंडल, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव टीकरपुरवा मोड़ पर रविवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से कैमाखादर निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार वर्मा की मौत हो गई।
अजय पैरों से विकलांग थे और सिलाई का काम करते थे। वह अपने दोस्त के साथ धान कुटाने गए थे। लौटते समय दोस्त बाइक चला रहा था, तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली पार करते समय बाइक का हैंडल फंस गया। पीछे बैठे अजय चावल की बोरी संभालते हुए बाइक से नीचे गिर पड़े और ट्राॅली उनके ऊपर से निकल गई। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
-- -
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती घायल
भीरा। लालूटांडा मार्ग स्थित गांव घुरहा की रहने वाली राधा देवी पुत्री पंकज कुमार शनिवार शाम अपने पिता के साथ खेत देखने जा रही थीं। लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे राधा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
-- -
बकरे को बाइक से टक्कर मारने के बाद मारपीट, महिला घायल
खमरिया। ग्राम चिकवनपुरवा मजरा समरदाहरी में रविवार को बकरे को मोटर साइकिल से टक्कर मारने के बाद विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
ग्राम चिकवनपुरवा निवासी सुंदरा पत्नी सुंदरलाल ने बताया कि चार मार्च की दोपहर करीब तीन बजे उनका बकरा दरवाजे पर खड़ा था। उसी समय गांव के लल्लू ने तेज गति से मोटर साइकिल चलाते हुए बकरे को जोरदार टक्कर मार दी।
जब उनकी बहू रामा देवी पत्नी रामाधार ने विरोध किया, तो गांव के रियाज, इंतियाज और मेराज उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने रामा देवी को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos