सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Low power consumption fans and inverter ACs are appealing to customers

Lakhimpur Kheri News: कम बिजली खपत वाले पंखे और इनवर्टर एसी ग्राहकों को भा रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 08 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Low power consumption fans and inverter ACs are appealing to customers
रियाज खान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर दिखने लगा है। सुबह 10 बजे के बाद तापमान बढ़ने से लोगों ने पंखे और कूलर चलाने शुरू कर दिए हैं। मौसम में आए इस बदलाव से शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार अभी से पंखे, कूलर और एसी की मांग बढ़ने लगी है और इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
Trending Videos

गर्मी को देखते हुए बाजार में पंखे, कूलर और एसी की नई रेंज आ चुकी है। लोग खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं, वहीं कई ग्राहक गर्मी बढ़ने से पहले ही एसी की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार रमन शेखर, युवराज, मो. हनीफ, युवराज तिवारी और रियाज खान ने बताया कि इस समय कूलर की मांग सबसे ज्यादा बढ़ रही है। ग्राहक अलग-अलग मॉडल के कूलर के बारे में जानकारी लेकर खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही बिजली की बचत करने वाले इनवर्टर एसी और कम बिजली खपत वाले पंखे भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
----
ये है बाजार में कीमतसामान्य पंखे : 1250 रुपये से शुरू
कम बिजली खपत वाले पंखे: 2700 से 3800 रुपये
झूमर पंखे : 8 हजार से 17 हजार रुपये
कूलर: 5 हजार से 35 हजार रुपये
फर्राटा फैन: 3200 से 5 हजार रुपये
एसी: 30 हजार रुपये से शुरू
----------
लोग अभी से पंखे और कूलर की खरीदारी कर रहे हैं। खासकर बड़े साइज के कूलर और बिजली बचाने वाले पंखों की मांग ज्यादा है। आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
- रमन शेखर, इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार
----
इस बार ग्राहक इनवर्टर एसी और कम बिजली खपत वाले पंखों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। कई लोग गर्मी बढ़ने से पहले ही एसी की एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं।
- रियाज खान, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी

रियाज खान

रियाज खान

रियाज खान

रियाज खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed