सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   City's footwear market decorated with Holi special collection

Lakhimpur Kheri News: होली स्पेशल कलेक्शन से सजा शहर का फुटवियर बाजार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
City's footwear market decorated with Holi special collection
बाजार में जूतों की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर का फुटवियर बाजार गुलजार हो उठा है। बाजारों में इन दिनों ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है और दुकानों पर नए डिजाइनों के जूते-चप्पलों की खरीदारी तेज हो गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्यापारी नए कलेक्शन के साथ आकर्षक छूट भी दे रहे हैं।
Trending Videos

फुटवियर व्यापारी मो. रजा, सोनू, मतीन, विशाल गुप्ता और आरिफ का कहना है कि होली पर लोग नए कपड़ों के साथ नए जूते-चप्पल खरीदना पसंद करते हैं। खासकर युवाओं और बच्चों में स्पोर्ट्स शूज और ट्रेंडी फुटवियर की मांग अधिक है। महिलाओं के लिए रंग-बिरंगे सैंडल और डिजाइनर फुटवियर भी बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को देखते हुए खपरैल बाजार, मेन रोड, नगर पालिका रोड और थरवनगंज में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है। शाम के समय बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी, जिससे कारोबार को गति मिलेगी। ग्राहकों का कहना है कि त्योहार पर नए सामान की खरीदारी से उत्साह बढ़ जाता है, इसलिए लोग परिवार के साथ बाजार पहुंच रहे हैं।
ब्रांडेड जूतों के साथ-साथ शहर में तैयार किए जा रहे लोकल जूतों की भी अच्छी मांग है। ये जूते 300 से 2000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। किफायती दर और टिकाऊ होने के कारण लेदर के जूते ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। गर्मी को देखते हुए बैली सैंडल की बिक्री भी बढ़ी है।
------------------
होली पर नए कपड़ों के साथ नए जूते भी खरीदते हैं। स्पोर्ट्स जूते युवाओं की पहली पसंद हैं। ये हर कार्यक्रम में उपयोगी और आरामदायक होते हैं।
-आयुष्मान शुक्ला, ग्राहक
-----------
अपने शहर में बने लेदर के जूते किफायती दामों में मिल जाते हैं। कम कीमत और टिकाऊ होने के कारण युवा इन्हें प्राथमिकता देते हैं।
-अर्पित गुप्ता, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed