सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   one student killed and several injured as bus and van collide in Lakhimpur Kheri

UP: लखीमपुर खीरी में ट्रक और वैन की टक्कर से एक छात्र की मौत, चालक समेत 16 घायल; परीक्षा देने जा रहे थे सभी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। रमियाबेहड़ के समीप वैन और ट्रक की टक्कर हो  गई। हादसे में वैन में सवार एक छात्र की मौत हो गई। कई घायल हुए हैं। वैन में सवार सभी विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। 

one student killed and several injured as bus and van collide in Lakhimpur Kheri
पुलिस ने क्रेन से हटवाए दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह वैन और ट्रक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि वैन चालक और 15 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी विद्यार्थी वैन में सवार होकर बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। 

Trending Videos


शारदानगर थाना क्षेत्र के उमा देवी पब्लिक स्कूल रामपुर कोठिया से छात्र-छात्राएं वैन से सवार होकर पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गायत्री देवी इंटर कॉलेज रमियाबेहड़ में परीक्षा देने जा रहे थे। वैन में 16 विद्यार्थी सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा कोहरे की वजह से हुआ। धौरहरा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक की रमियाबेहड़ में गैस एजेंसी के पास अचानक वैन से टकरा गया। ट्रक की टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेयरिंग के बीच फंस गया था छात्र 
हादसे में छात्र चंचल (17 वर्ष) वैन की स्टेयरिंग के बीच फंस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पढ़ुआ थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल चालक और विद्यार्थियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक छात्र चंचल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद रमियाबेहड़ चौराहे पर अफरातफरी मची रहा। हादसे की सूचना पर धौरहरा उपजिलाधिकारी शशिकांत मणि, निघासन उपजिलाधिकारी राजीव निगम, तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल पढ़ुआ थानाध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय ने घटना की जानकारी जुटाई। 

घायलों की सूची
1. अंजली (18 वर्ष) निवासी गड़ोसा
2. शिवांश (17 वर्ष) पुत्र संदीप निवासी  गड़ोसा
3. शिवानी (18 वर्ष) कोठिया
4. तनु (18 वर्ष) पुत्री दिनेश 
5. संध्या (18 वर्ष) निवासी चमेली
6. सोभित (19 वर्ष) पुत्र संतोष निवासी राजापुर
7. चेतराम (20 वर्ष) पुत्र छोटकन निवासी चमेली
8. विवेक (16 वर्ष) पुत्र राजेश गड़ोसा
9. शिवांशी (17 वर्ष) पुत्री उत्तम निवासी गड़ोसा
10. नैंसी (16 वर्ष) पुत्र विनोद निवासी चमेली
11. रितिका (17 वर्ष) पुत्री राम मोहन निवासी चमेली
12. श्रुति (16 वर्ष) पुत्री रंजीत निवासी बेलपुरवा
13. सोमवती (16 वर्ष) पुत्री श्रीकृष्ण निवासी बेलपुरवा
14. समीर (18 वर्ष) पुत्र इसरार निवासी चमेली  
15. पिंकी (17 वर्ष) पुत्री प्रमोद यादव निवासी धनीराम पुरवा 
ड्राइवर
16 . नबी अहमद (30 वर्ष) पुत्र ताज खान निवासी बड़ागांव

मृतक
चंचल पुत्र दीवान निवासी बेलपुरवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed