पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Class 5th student faints due to heat at school in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: गर्मी के कारण बेहोश हुई कक्षा पांच की छात्रा, स्कूल में मची खलबली

Mon, 06 Jul 2026 03:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 03:40 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। फूलबेहड़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गडरियनपुरवा में सोमवार को गर्मी के कारण एक छात्रा बेहोश हो गई। 

विज्ञापन
Class 5th student faints due to heat at school in Lakhimpur kheri
स्कूल में छात्रा हुई बेहोश - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गडरियनपुरवा में सोमवार को कक्षा पांच की एक छात्रा अचानक गश खाकर बेहोश हो गई। इस घटना से स्कूल में खलबली मच गई। शिक्षकों ने तत्काल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। इसके बाद छात्रा को उसके घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि गर्मी की वजह से छात्रा को दिक्कत हुई और वह अचानक बेहोश हो गई। गौरतलब है कि सोमवार से ही स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। अब विद्यालय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित हो रहे हैं। इससे पहले स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक लगते थे। गर्मी और उमस से बच्चे परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed