{"_id":"6a4b79de9816822dea09d7d9","slug":"leopard-enters-villager-home-at-midnight-in-lakhimpur-kheri-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: आधी रात ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ, लोगों की उड़ी नींद, वन विभाग ने लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: आधी रात ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ, लोगों की उड़ी नींद, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Mon, 06 Jul 2026 03:18 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:18 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के सिसैया गांव में रविवार रात एक तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ गांव के नाजिम अली के घर में घुस गया। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सोमवार सुबह तक रेस्क्यू में जुटी रही। लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
जिस घर में घुसा तेंदुआ, उसके बाहर खड़ी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जनपद के सिसैया गांव में रविवार की रात तेंदुआ घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ गांव के नाजिम अली के घर की भुसैली (भूसा रखने की जगह) में घुसकर बैठ गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरी रात तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक देर रात गांव में तेंदुआ दिखाई देने पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों के शोर-शराबे के बीच तेंदुआ भागकर भुसैली में घुस गया। इसके बाद पूर्व प्रधान हुसैन खां ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने भुसैली के चारों ओर घेराबंदी कर पिंजरा और जाल लगाया। तेंदुए को बाहर निकालने के लिए भूसा भरे कमरे में पानी भी डलवाया गया, लेकिन देर रात तक तेंदुआ बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई
एहतियात के तौर पर वन विभाग ने ग्रामीणों को भुसैली के आसपास न जाने और भीड़ न जुटने की सलाह दी। वन विभाग की टीम तेंदुए की निगरानी करते हुए उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास में जुटी रही। क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया तेंदुआ ग्रामीणों के डर से भुसैली में बैठा है। गर्मी में कोई कोई नुकसान न पहुंचे इस लिए पानी डाला गया है। दोपहर तक तेंदुआ बाहर नहीं आया था। विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन