Lakhimpur Kheri: पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल; 19 मामले हैं दर्ज
लखीमपुर खीरी के उचौलिया में सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी अरुणेश दीक्षित पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ से 12 जून को हुई लूट का खुलासा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने गांव सरैंया मजरा इब्राहिमपुर के पास युवक से हुई लूट की घटना का खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक जिला शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव नेवादा सोनबरसा निवासी विशाल सिंह से 12 जून को उचौलिया थाना क्षेत्र में सरैंया पुल मजरा इब्राहिमपुर के पास लूट हुई थी। दो बदमाशों ने तमंचा लगाकर उसका मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये नकद और हेलमेट लूट लिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
सोमवार तड़के उचौलिया क्षेत्र में दो बदमाशों के होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव सैंडा जाने वाले मार्ग पर बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर एक बदमाश अरुणेश दीक्षित को पकड़ लिया।
दाहिने पैर में लगी गोली
उसके दाहिने पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश सुनीत दीक्षित मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश के पास से लूटा गया मोबाइल, तीन हजार रुपये, एक तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है।
सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तड़के 3:30 बजे बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश अरुणेश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 19 मामले दर्ज हैं।