पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complainants arrived on the resolution day, but the resolution was slow

Lakhimpur Kheri News: समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, निस्तारण रहा धीमा

Tue, 07 Jul 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Complainants arrived on the resolution day, but the resolution was slow
गोला के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम व अन्य अधिकारी। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में सोमवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 84 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें मौके पर सात शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
सबसे अधिक 47 शिकायतें राजस्व एवं आपदा विभाग, 11 पुलिस विभाग, नौ संयुक्त जांच, सात खाद्य एवं रसद विभाग, चार ग्राम्य विकास विभाग, तीन विद्युत विभाग, दो बैंक और एक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से संबंधित थीं। मौके पर केवल राजस्व एवं आपदा विभाग की सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम ने शेष शिकायतों की स्थलीय जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, सीएमओ संतोष गुप्ता, सीओ महक शर्मा, तहसीलदार भीमचंद, कोतवाल अंबर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

इन तहसीलों में भी हुए आयोजन
धौरहरा तहसील सभागार में एसडीएम शशिकांत मणि की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 23 शिकायतें राजस्व विभाग, 17 पुलिस विभाग, दो विद्युत विभाग और एक विकास विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं।
पलियाकलां तहसील सभागार में तहसीलदार ज्योति वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 33 शिकायतें आईं। इनमें 12 पुलिस, नौ राजस्व, चार विद्युत, दो विकास, दो पूर्ति, एक नगर पालिका और तीन अन्य विभागों से संबंधित थीं। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष 31 शिकायतों के निस्तारण के लिए लेखपाल और पुलिस को मौके पर जांच के निर्देश दिए गए।
---------------

मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का नक्शे के माध्यम से किया अवलोकन
डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और सीडीओ अभिषेक कुमार ने आगामी श्रावण माह में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर निर्माणाधीन मंदिर कॉरिडोर, मंदिर परिसर और प्रमुख संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का नक्शे के माध्यम से अवलोकन किया गया। श्रद्धालुओं के निर्बाध आवागमन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। डीएम और एसपी ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता तथा अन्य नागरिक सुविधाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की।
---

बाउंड्री निर्माण में हस्तक्षेप रोकने की मांग
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव सिंगहा खुर्द स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर की बाउंड्री निर्माण का मामला सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में उठा। गांव निवासी गुरसहाय ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मंदिर की पूर्व दिशा की बाउंड्री बनवाने और निर्माण कार्य में कथित हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता के अनुसार मंदिर की तीन ओर बाउंड्री बन चुकी है, जबकि पूर्व दिशा की दीवार का निर्माण गांव के कुछ लोग बाधित कर रहे हैं। उनका आरोप है कि संबंधित लोगों ने अपनी कॉलोनी की दीवार बना ली है, लेकिन मंदिर की बाउंड्री नहीं बनने दे रहे हैं। गुरसहाय ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में मुर्गे के अवशेष फेंके जाते हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और मंदिर की पवित्रता प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि सिविल जज निघासन की अदालत से मंदिर के पक्ष में निर्णय होने के बावजूद अब तक बाउंड्री का निर्माण नहीं कराया गया।

एसडीएम राजीव निगम और क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि हल्का इंचार्ज और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई और त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article