पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The people of Palia village are facing drinking water crisis for the last two months

Lakhimpur Kheri News: दो महीने से पेयजल संकट झेल रहे पलिया देहात के लोग

Tue, 07 Jul 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The people of Palia village are facing drinking water crisis for the last two months
पलिया तहसील में प्रदर्शन करते पलिया देहात के निवासी। संवाद
पलियाकलां। करीब दो महीने से पेयजल संकट झेल रहे पलिया देहात के निवासियों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। उन्होंने भीषण गर्मी में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि पलिया देहात में प्रधानमंत्री स्वच्छ पेयजल योजना के तहत बनी पानी की टंकी से करीब छह माह से गंदा पानी आ रहा था और लीकेज की समस्या बनी हुई थी। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। अधिकारियों ने बजट का अभाव बताया। दो महीने पहले टंकी का बोर भी फेल हो गया, जिससे पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इसी पंचायत के थारू जनजाति बहुल गांव थारूपुरवा, निरालानगर और निहाली पुरवा में पिछले पांच वर्षों से स्वच्छ पेयजल की एक बूंद भी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में बबलू गुप्ता, विनोद कुमार, राम कुमार, सुरजीत, सुरेंद्र, सतपाल, भफरोज, नरेंद्र, नुरमान, समीर, इनायत, संतोष शर्मा और कमल किशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जेई जल निगम पवन कुमार ने बताया कि वहां रिबोर होना है। अभी बजट का अभाव है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जैसा ही धनराशि आती है, वैसे ही काम करा दिया जाएगा। इसमें लगभग एक महीने का समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed