फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers raised an alarm after seeing a bike parked in the village at midnight in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: आधी रात गांव में बाइक खड़ी देख ग्रामीणों ने मचाया शोर, मौके से भागे संदिग्ध

Tue, 07 Jul 2026 03:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised an alarm after seeing a bike parked in the village at midnight in Lakhimpur Kheri
बाइक - फोटो : संवाद

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के जोधापुरवा गांव में सोमवार देर रात एक बाइक खड़ी देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी बाइक को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद बाइक चालक और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव निवासी रामखेलावन ने बताया कि उनकी दुकान के पास सोमवार रात करीब 12 बजे बाइक (यूपी-31-सीएन-8863) लावारिस हालत में खड़ी थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस बाइक से कुछ लोग पिछले सात-आठ दिन से लगातार रात में गांव में आते थे और तड़के वापस चले जाते थे। सोमवार रात बाइक को लावारिस हालत में देखकर ग्रामीणों को चोरी या किसी आपराधिक गतिविधि की आशंका हुई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक बाइक चालक और उसके साथी भाग गए। 
विज्ञापन


सूचना पर एसआई ब्रह्मानंद यादव, हेड कांस्टेबल राजेंद्र गंगवार, कांस्टेबल प्रकाश द्विवेदी व कफारा चौकी की पीआरवी-112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर पढ़ुआ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि यह बाइक सिंगाही क्षेत्र की है। सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है, बाइक कौन और क्यों लेकर गया, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed