फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Consumers upset over power cuts protest

Lakhimpur Kheri News: बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Wed, 12 Aug 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset over power cuts protest
पलिया विद्युत खंड पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
पलियाकलां। मोहल्ला इकरामनगर में बिजली संकट को लेकर लोगों ने बिजली उपकेंद्र कार्यालय में प्रदर्शन किया। सभासद रुखसाना बानो की अगुवाई में पहुंचे दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं ने जेई टाउन प्रमोद कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मोहल्ले में लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता कम होने से आए दिन बिजली कटती है। आरोप है कि पिछले 10 से 15 दिनों से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी में लोगों को रात जागकर बितानी पड़ रही है। कई बार फोन करने के बावजूद जेई ने समस्या की सुध नहीं ली और मौके पर भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान न होने पर दुधवा मार्ग पर इकरामनगर के सामने चक्काजाम करेंगे। हंगामे की सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश को नागरिकों ने ज्ञापन देकर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने या नया ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की। एसडीओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जेई प्रमोद कुमार को मौके पर भेजकर समस्या के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग के एक्सईएन चमन प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र बड़ा होने के कारण वहां लगातार फॉल्ट की समस्या आ रही थी, जिसके समाधान के लिए पहले ही एक ट्रांसफाॅर्मर रखवाया जा चुका है और एक और ट्रांसफाॅर्मर रखवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। दो ट्रांसफार्मर लग जाने से फॉल्ट की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। स्थिति का जायजा लेने के लिए जेई (टाउन) प्रमोद कुमार को मौके पर भेजा गया है। जनता को जो भी समस्या हो, उसकी जानकारी तुरंत दी जाए, उसका पूरी तरह समाधान किया जाएगा।

प्रदर्शन में मास्टर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद शकील, मुजाहिद राजा, फैज अहमद, जीशान, मोहम्मद आलम, मोहम्मद मेराज, मोहम्मद कासिम और आफताब आलम समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed