{"_id":"6a7cb4baed773d3bb7053bc2","slug":"father-and-son-arrested-for-death-of-youth-injured-in-assault-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-182354-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मारपीट में घायल युवक की मौत में पिता व पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मारपीट में घायल युवक की मौत में पिता व पुत्र गिरफ्तार
Wed, 12 Aug 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली। खम्हरिया गांव में शनिवार को हुई मारपीट में घायल सुधीर कुमार (32) की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी डोरे लाल और उसके पुत्र पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सुधीर का डोरे लाल और पिंटू से मोबाइल फोन पर बात कराने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों ने सुधीर की लात-घूंसों से पिटाई की।
सोमवार सुबह सुधीर मितौली थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। अंदरूनी चोटों की आशंका में उसे एक्सरे के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन शाम होने के कारण वह घर लौट आया। देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में आई अंदरूनी चोटों के कारण सुधीर की मौत होने की बात सामने आई है। सुधीर की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर डोरे लाल और पिंटू को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।