फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees gathered at Gola Gokarnanath and performed Jalabhishek in Lakhimpur Kheri

शिवमय हुई 'छोटी काशी': गोला में भक्तों ने पौराणिक मंदिर में किया जलाभिषेक, आईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 03 Aug 2026 12:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 03 Aug 2026 12:15 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में सावन के पहले सोमवार को गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के मंदिरों में भी भक्तों की कतार लगी रही। मंदिरों में भजन-कीर्तन और शिव स्तुति का आयोजन हुआ। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन
Devotees gathered at Gola Gokarnanath and performed Jalabhishek in Lakhimpur Kheri
पौराणिक मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी में छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में सावन के पहले सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही हजारों की संख्या में शिवभक्त और कांवड़िये भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गुंजायमान हो गया। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने दूध, गंगाजल और पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और भांग अर्पित किए। परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दूर-दराज के जिलों से भी बड़ी संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु छोटी काशी पहुंचे।
विज्ञापन


श्रावण मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। लखनऊ रेंज के आईजी एस. किरण ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के साथ गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Devotees gathered at Gola Gokarnanath and performed Jalabhishek in Lakhimpur Kheri
पौराणिक मंदिर में नंदी की पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

लिलौटीनाथ मंदिर में भी उमड़ी भीड़ 
लखीमपुर खीरी शहर से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित पौराणिक तीर्थस्थल लिलौटीनाथ मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की मंगलकामना की। शहर के भुईफोरवानाथ मंदिर में भी सुबह से देर शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। यहां भी श्रद्धालुओं ने दूध और गंगाजल से अभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

ओयल के प्रसिद्ध मेंढक मंदिर और अमीरनगर क्षेत्र स्थित बाबा टेढ़ेनाथ धाम में भी सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी प्रमुख शिवालयों में दिनभर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed