फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mother and son injured due to wall collapses onto neighbor hut in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: निर्माणाधीन दीवार पड़ोसी की झोपड़ी पर गिरी, मलबे में दबकर मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

Mon, 03 Aug 2026 10:29 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 03 Aug 2026 10:29 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के दिलावलपुर गांव में रविवार रात एक निर्माणाधीन दीवार पड़ोसी की झोपड़ी पर गिर गई। झोपड़ी में सो रहे चार लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन
mother and son injured due to wall collapses onto neighbor hut in Lakhimpur kheri
मलबा हटाती महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में रविवार रात निर्माणाधीन दीवार पड़ोसी की झोपड़ी पर गिर गई। इससे झोपड़ी पूरी तरह ढह गई और उसके नीचे सो रहे परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर चारों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी अशोक कुमार अपने मकान की पुरानी दीवार की मरम्मत करा रहे थे। रविवार रात करीब नौ बजे निर्माणाधीन दीवार अचानक पड़ोसी विक्रम लाल की झोपड़ी पर गिर गई। हादसे के समय झोपड़ी में विक्रम लाल क पत्नी माधुरी, उनके पुत्र विराज (10 वर्ष) और राज (8 वर्ष) सो रहे थे, जबकि विक्रम लाल झोपड़ी के किनारे लेटे थे। दीवार गिरते ही झोपड़ी मलबे में तब्दील हो गई और चारों उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: दूसरे पति के प्यार में पहले का कत्ल, कोल्ड ड्रिंक में नींद की 15 गोलियां; मासूम के हाथ भेजा मौत का गिलास
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने फावड़ों और हाथों से मलबा हटाकर कड़ी मशक्कत के बाद चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पहुंचाया गया। सूचना पर खमरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई। 

मां-बेटे की हालत नाजुक 
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने माधुरी और उनके पुत्र विराज की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों का उपचार जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं राज और विक्रम लाल को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार सीएचसी में कराया गया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते राहत कार्य नहीं किया जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed