सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Exercise completed in all three mills regarding sugarcane survey

Lakhimpur Kheri News: गन्ना सर्वे को लेकर तीनों मिलों में कवायद पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Exercise completed in all three mills regarding sugarcane survey
खंभारखेड़ा मिल में गन्ना सर्वेयरों को प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ, स्रोत मिल प्रबंधन
विज्ञापन
बिजुआ। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की गुलरिया इकाई के मीटिंग हॉल में आगामी गन्ना सर्वेक्षण को लेकर संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक मई से शुरू होने वाले सर्वे के लिए चीनी मिल और राजकीय कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Trending Videos

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने कहा कि सर्वे कार्य गन्ना आयुक्त के निर्देशों के अनुरूप पूरी शुद्धता और पारदर्शिता से किया जाए। खेत की सभी भुजाओं की सही माप लेकर गन्ने की प्रजाति, शरद या बसंत रोपण का विवरण सही दर्ज किया जाए। ट्रेंच विधि, बीज नर्सरी प्लॉट और एग्रोफॉरेस्ट्री का भी सही रिकॉर्ड रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल कुमार ने कहा कि कोई भी प्लॉट अज्ञात न छोड़ा जाए। जिस गांव में सर्वे होना है, वहां एक दिन पहले ग्राम प्रधान, डायरेक्टर और डेलीगेट को सूचना देना अनिवार्य है। सर्वे प्रतिदिन सुबह छह बजे से शुरू होगा और प्रत्येक गन्ना पर्यवेक्षक को 18 से 20 हेक्टेयर सर्वे का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed