{"_id":"69f395ffb3f9e0b5c90ce39d","slug":"father-accuses-daughter-in-law-of-murdering-son-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-174047-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पिता ने बहू पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पिता ने बहू पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। कुछ दिन पूर्व पलियाकलां में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक युवक की मौत के मामले में उसके पिता ने बहू पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर एक माह बाद भी रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है।
सतीश कुमार (35) की शादी रेनू यादव से हुई थी। वह पलिया शहर में श्यामल डेयरी में काम करता था और यहीं रहता था। सतीश के पिता रामस्वरूप, निवासी बुद्धापुरवा, के अनुसार शादी के समय ससुराल पक्ष ने सतीश के नाम चार बीघा जमीन करने की बात कही थी, जिसे बाद में वापस मांग लिया गया। इसको लेकर सतीश और उसकी पत्नी के बीच कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था।
पिता के अनुसार, 30 मार्च 2026 को सतीश अपनी ससुराल गया था। रात करीब 10 बजे वह उनसे मिला और कुछ देर रुकने के बाद रात 11 बजे अपने पलिया स्थित घर लौट गया। अगले दिन 31 मार्च की सुबह करीब आठ बजे बड़ी बहू ने रेनू को फोन कर सतीश का हाल पूछा, जिस पर रेनू ने बताया कि वह सो रहा है। करीब एक घंटे बाद सुबह नौ बजे रेनू ने फोन कर बताया कि सतीश की तबीयत खराब है। सूचना मिलते ही पिता और अन्य परिजन पलिया के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बहू रेनू यादव ने सहयोगियों के साथ मिलकर सतीश की हत्या की है।
उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि घटना को एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
Trending Videos