{"_id":"6a6f826f860a2fd67b08f7e1","slug":"experts-told-the-secrets-of-healthy-life-in-the-yoga-camp-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-181521-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: योग शिविर में विशेषज्ञों ने बताए निरोग जीवन के सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: योग शिविर में विशेषज्ञों ने बताए निरोग जीवन के सूत्र
Sun, 02 Aug 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रांतीय शिविर में आसन करते हुए साधक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गुरुनानक इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को भारतीय योग संस्थान, उत्तर प्रदेश (पूर्वी) का प्रांतीय योग शिविर आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों को विशेषज्ञों ने योग, स्वस्थ दिनचर्या और निरोग जीवन के सूत्र बताए।
मुख्य अतिथि दिल्ली प्रांतीय अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने ‘प्रतिरोधक प्रणाली एवं योगिक प्रभाव’ विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग की भूमिका बताई। उन्होंने आसनों का सुधार भी कराया।
शिविर की शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे भजन और ध्यान साधना से हुई। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश बिज (रोहिणी, दिल्ली) ने स्वस्थ दिनचर्या और योग दर्शन के व्यवहारिक पक्ष बताए। पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। पीलीभीत से आए पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय प्रधान सीए संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मिक शांति का आधार भी है। जिला प्रधान अधिवक्ता रमेश चंद्र वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
शिविर में साधना, सेवा और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई तथा प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान सेवक सिंह अजमानी को सम्मानित कर प्रांतीय संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में बरेली के डॉ. सुरेश रस्तोगी, अंबेडकर नगर के संदीप लाल, इटावा की सत्यभामा, डॉ. श्रीकांत वर्मा, पीलीभीत के सतीश शर्मा, गोरखपुर की कविता भठिया, लखनऊ के दिलीप श्रीवास्तव तथा लखीमपुर के शिवराम वर्मा, कमल किशोर बरनवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।