UP: लखीमपुर खीरी में पिता ने बेटे की हत्या कर भूसे में छिपाया शव, इस बात से खफा होकर घोंटा गला
लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में सनसनी वारदात हुई है। एक ग्रामीण ने अपने बेटे को बेरहमी से मार डाला, फिर उसका शव भूसे में छिपा दिया। मृतक की बुआ ने पुलिस बुलाई तो इसका राज खुला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी ग्रामीण दयाराम ने अपने बेटे की हत्या कर दी। उसने अपने 30 वर्षीय पुत्र मुनीश पर पहले बांके से प्रहार किया। इसके बाद उसका गला घोंट दिया। घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को भूसे में छिपा दिया। पूरे मामले की जानकारी मृतक की बुआ को लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पिता-पुत्र में विवाद शराब को लेकर होना बताया गया है। पुलिस ने शव पोस्टपॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मुनीश को शराब पीने की लत थी और इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार सुबह करीब सात बजे दयाराम और मुनीश के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान मुनीश ने अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे दयाराम गिरकर घायल हो गया था। हमले से नाराज दयाराम ने गुस्से में पास में रखा बांका उठाकर बेटे पर वार कर दिया।
आरोपी ने बताया घटनाक्रम
इसके बाद उसने मुनीश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को घर में भूसे के अंदर छिपा दिया। गांव में घूमने फिरने वाला मुनीश जब दिखाई नहीं दिया तो लोगों ने तलाश की। इसके बाद देर रात शक होने पर मृतक की बुआ ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दयाराम से मुनीश के बारे में जानकारी की तो घटना से पर्दा उठा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दयाराम ने पूरा घटनाक्रम बताया।