{"_id":"6ae24015054dddbacf0e9afd","slug":"goods-worth-lakhs-were-being-taken-to-nepal-in-a-bolero-driver-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-188585-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बोलेरो में भरकर नेपाल ले जा रहे थे लाखों का सामान, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बोलेरो में भरकर नेपाल ले जा रहे थे लाखों का सामान, चालक गिरफ्तार
Thu, 29 Oct 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी पुलिस द्वारा पकड़ी गई गाड़ी। स्रोत : सोशल मीडिया
गौरीफंटा (खीरी)/धनगढ़ी (नेपाल)। बोलेरो गाड़ी में भरकर बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल ले जाया जा रहा लाखों रुपये का किराना सामान और प्रतिबंधित तंबाकू कैलाली जिला पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जीप चालक को गिरफ्तार कर वाहन और सामान आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है। बरामद सामान की कीमत 9 लाख 68 हजार 769 रुपये बताई गई है।
डीएसपी योगेंद्र सिंह तिमिल्सिना के अनुसार, मंगलवार शाम पुलिस की गश्ती टीम ने धनगढ़ी उप-महानगरपालिका के वार्ड नंबर-1 स्थित एलएन चौक पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही नेपाली नंबर की बोलेरो जीप (सु.प.प्र. 01001 च 3023) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान जीप से बिना वैध दस्तावेजों के ले जाया जा रहा किराना सामान और नेपाल में प्रतिबंधित तंबाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चालक सुरेश चौधरी निवासी वार्ड नंबर-6, गोदावरी, कैलाली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त सामान, बोलेरो गाड़ी और संबंधित कागजात आगे की कार्रवाई के लिए त्रिनगर धनगढ़ी कस्टम कार्यालय को सौंप दिए हैं।