सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Home delivery promised in 72 hours, but in reality, a wait of five days

Lakhimpur Kheri News: होम डिलीवरी का वादा 72 घंटे का, हकीकत में पांच दिन का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Home delivery promised in 72 hours, but in reality, a wait of five days
महाराज नगर स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गैस सिलिंडर की डिलीवरी को लेकर किए जा रहे 72 घंटे के दावे जमीनी स्तर पर फेल साबित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के चार से पांच दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें एजेंसियों पर लाइन में लगकर गैस लेनी पड़ रही है।
Trending Videos

जिले में इंडेन, एचपी और भारत गैस की 83 एजेंसियों पर इन दिनों भारी भीड़ है। उपभोक्ता सुबह से लाइन में लग रहे हैं और टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पड़ताल में मंगलवार को भारत गैस एजेंसी पर लाइन में लगे कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार से पांच दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक होम डिलीवरी नहीं मिली। मजबूरी में उन्हें खुद एजेंसी पर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ उपभोक्ताओं को ओटीपी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। कई कनेक्शनों में मोबाइल नंबर परिवार के दूसरे सदस्य के पास होने या बंद होने से समय पर ओटीपी नहीं मिल पाता, जिससे सिलिंडर लेने में दिक्कत हो रही है।
----------

चार दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिला। इसलिए लाइन में लगना पड़ा।
-सचिन पांडेय, बरखेरवा
-------------

सुबह नौ बजे से लाइन में आकर लग गया था। दोपहर तक सिलिंडर नहीं मिला। घर पर डिलीवरी भी नहीं आई।
-लालता प्रसाद, राजाजीपुरम
-------------

पांच दिन पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक घर में गैस नहीं पहुंची। इसलिए खुद एजेंसी पर आना पड़ा।
-शिवम, फतेपुर सैधरी
-------

मोबाइल नंबर बेटे का है। वह जब घर में नहीं होता तब ओटीपी नहीं मिल पाता। इससे गैस लेने में परेशानी होती है।
-मुकेश त्रिपाठी, शमशेर नगर
--------
--एजेंसी का दावा-डिलीवरी की जा रही---
खीरी राइस मिल एचपी गैस यूनिट छाउछ के प्रबंधक परमानंद राज का कहना है कि बुकिंग के एक से दो दिन के भीतर ही सिलिंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। एचपीसीएल की ओर से गैस की सप्लाई लगातार बनी हुई है और किसी तरह की कमी नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिलिंडर लेते समय डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) अवश्य बताएं।
------------
बुकिंग के 72 घंटे के भीतर सिलिंडर की डिलीवरी हो रही है। डिलीवरी न मिलने की शिकायतों में सच्चाई नहीं है। जिले में पर्याप्त गैस उपलब्ध है। 83 एजेंसियों पर 14,288 बुकिंग में से 11,273 उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जा चुके हैं। वर्तमान में 21,860 सिलिंडर का स्टॉक मौजूद है।
-अंजनी कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

महाराज नगर स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद

महाराज नगर स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद- फोटो : 1

महाराज नगर स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद

महाराज नगर स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद- फोटो : 1

महाराज नगर स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद

महाराज नगर स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद- फोटो : 1

महाराज नगर स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद

महाराज नगर स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद- फोटो : 1

महाराज नगर स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद

महाराज नगर स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed