सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies after being hit by an uncontrolled DCM

Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by an uncontrolled DCM
हादसे में महिला के परिजनों ने थाने के सामने किया जाम। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। कोतवाली के पास अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से गांव रहजनिया निवासी देवकी (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव थाने के गेट पर रखकर हाईवे जाम कर दिया।
Trending Videos

देवकी मंगलवार को पति राकेश कुमार के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी। थाने के गेट पर किसानों के धरने के कारण जाम लगा था, तभी अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे देवकी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ यादुवेंद्र यादव ने परिजनों को समझाया और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में महिला के परिजनों ने थाने के सामने किया जाम। संवाद

हादसे में महिला के परिजनों ने थाने के सामने किया जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed