सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal Fuel Pump Busted and Five Accused Arrested in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में अवैध फ्यूल पंप का भंडाफोड़, नकली डीजल-पेट्रोल की बिक्री करने वाले पांच लोग गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 26 May 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में रोजा थाना पुलिस ने नकली डीजल और पेट्रोल बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 10 हजार लीटर तरल पदार्थ, फर्जी लाइसेंस और केमिकल के बिल बरामद किए हैं।

Illegal Fuel Pump Busted and Five Accused Arrested in Shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में रोजा थाना पुलिस टीम ने डिंगुरपुर गांव के पास संचालित अवैध पेट्रोल पंप का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से नकली डीजल और पेट्रोल की बिक्री करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो पारदर्शी प्लास्टिक डिब्बा, एक फर्जी कूटरचित डीजल ऑयल विक्रय लाइसेंस, एक कंपनी से खरीदे गए केमिकल के चार बिल व करीब 10 हजार लीटर तरल पदार्थ बरामद किया है।

Trending Videos


मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 22 मई को पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ डींगुरपुर गांव के पास बने पेट्रोल पंप से अनाधिकृत रुप से डीजल और पेट्रोल की बिक्री करने पर पंप की डिस्पेंसिंग यूनिट नोजल एवं दोनों भूमिगत टैंक को सील कर दिया था। साथ ही रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो टीमों का गठन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
इसके बाद नामजद अभियुक्तों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में सोमवार की रात 11.50 बजे मुखबिर की सूचना पर गुर्री गांव के पास से थाना निगोही के मुड़िया जमा खान गांव निवासी शिवराज वर्मा, थाना रोजा क्षेत्र के पिपरिया प्रह्लाद गांव निवासी पवन उर्फ अमन व बबलू उर्फ रॉकी, थाना सिंधौली क्षेत्र के मूड़ा हारिस गांव निवासी रामबरन उर्फ वीरेश, लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव ग्राम इब्राहिमपुर करियारा निवासी अशरफ अली खां को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शिवराज वर्मा पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में रोजा के अलावा थाना निगोही व सेहरामऊ दक्षिणी में भी मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

एक साल से अवैध धंधा कर रहे थे आरोपी 
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए पांचों लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस को पांचों ने पूछताछ में बताया है कि शिवराज वर्मा एवं नफीस अहमद द्वारा आपस में मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक अवैध पेट्रोल पंप संचालित किया जा रहा था। रामबरन तेल की व्यवस्था करते थे। 

अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से पेट्रोल एवं डीजल में केमिकल मिश्रित कर उसकी बिक्री करते थे। बताया कि सभी करीब एक वर्ष से यह अवैध कार्य कर रहे थे। मिश्रित पेट्रोल व डीजल की बिक्री से उन्हें काफी अच्छा मुनाफा प्राप्त होता था। प्राप्त धनराशि को आपस में बराबर बराबर बांट लेते थे। वहीं, गेहूं की कटाई के दौरान अधिक बिक्री होती। जिससे इन्हें अधिक फायदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed