{"_id":"6a158c38e6c8a89275055533","slug":"even-minor-tasks-arent-getting-done-councilors-stage-a-sit-in-protest-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-174401-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छोटे-छोटे काम नहीं हो रहे...धरने पर बैठ गए पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छोटे-छोटे काम नहीं हो रहे...धरने पर बैठ गए पार्षद
विज्ञापन
टाउनहॉल में नगर निगम परिसर स्थित अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं के पास धरना पर बैठे पार्षद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महापौर और नगर आयुक्त ने दिया समस्या समाधान कराने का आश्वासन, तब हुए शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। वार्डों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े छोटे-छोटे कार्य नहीं होने से नाराज पार्षद नगर निगम परिसर में अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं के सामने धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक पार्षदों ने प्रदर्शन किया। महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने उन्हें समझाया और 24 घंटे में समाधान का आश्वासन दिया। इस पर वे शांत हुए।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि वार्ड में खराब स्ट्रीट लाइट, गलियों और नालियों के टूटी होने, पाइप लाइन की लीकेज की शिकायत नगर आयुक्त से करते हैं। वह संबंधित विभाग को समस्या का समाधान करने का निर्देश देती हैं। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। इसके लिए नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
ऐसे में वार्ड में रहने वाले लोग उनसे शिकायत करते हैं। बताया कि निर्माण विभाग, बिजली, जलकल विभाग के अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं। महापौर और नगर आयुक्त ने धरनास्थल पर आकर समझाया। इसके बाद महापौर कार्यालय में पार्षदों के साथ बातचीत हुई। इसमें आश्वासन दिया गया कि 24 घंटों में उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
पार्षदों ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर वे लोग फिर धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर दिवाकर मिश्रा, अनूप कुमार सिंह, शिवओम सक्सेना, जगदीश कुशवाहा, राम खिलावन, राकेश राजपूत, नरेश मौर्य, जीशान, तालिब खां आदि मौजूद रहे।

Trending Videos