सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Illegal recovery in the name of electricity checking, preparation for action on confirmation in the investigation

Lakhimpur Kheri News: विद्युत चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली, जांच में पुष्टि पर कार्रवाई की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Illegal recovery in the name of electricity checking, preparation for action on confirmation in the investigation
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विद्युत चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद हुई जांच में अवैध वसूली की पुष्टि होने पर लाइनमैन की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही जेई व टीजी-टू कर्मचारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos

फूलबेहड़ के बेडहा सोतिया जंगल नंबर 11 के उपभोक्ता अभिताभ बच्चन पुत्र सुरेश ने डीएम से की शिकायत में बताया कि तीन दिन पहले शारदानगर पावर हाउस से निर्गत श्रीनगर फीडर पर गांव बेडहा सोतिया में अमित श्रीवास्तव, टीजी-2 राहुल, लाइनमैन केशव चेकिंग के लिए आए। आरोप है कि चेकिंग भीतर से चार्ज हो रहे ऑटो को पकड़ने के बाद उसको डराया-धमकाया और 20 हजार रुपये की मांग की। कहा कि रुपये नहीं दोगे तो मुकदमा दर्ज हो जाएगा। आरोप है कि लाइनमैन केशव व जितेंद्र व एसडीओ आरबी यादव ने पांच हजार रुपये में मामला सुलझाने की बात कही। बताया कि उसने पत्नी की पायल गिरवी रखकर पांच हजार रुपये दिए। पीड़ित ने कहा कि इसके उन कर्मचारियों ने गांव में कई जगह चेकिंग कर दो से 10 हजार रुपये तक अवैध वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
---------------------
वर्जन
मामले में लाइनमैन की सेवा समाप्त की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जेई व टीजी-2 कर्मचारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
-अमित कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, मितौली डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed