{"_id":"69f395ede15f663c1d024c9b","slug":"irregularities-revealed-in-the-investigation-notice-to-the-principal-secretary-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-174036-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जांच में उजागर हुईं अनियमितताएं, प्रधान-सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जांच में उजागर हुईं अनियमितताएं, प्रधान-सचिव को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोला-कुंभी ब्लॉक के सिकंदराबाद ग्राम पंचायत की शिकायत पर कराई गई जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीपीआरओ की ओर से जारी पत्र के अनुसार, गांव के विवेक कुमार की शिकायत पर जांच कराई गई थी। जांच में शौचालय निर्माण, पंचायत कार्यों और वित्तीय खर्चों में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है। कई लाभार्थियों के नाम पर शौचालय निर्माण दर्शाया गया, जबकि मौके पर या तो शौचालय बने नहीं मिले या अधूरे पाए गए। कुछ मामलों में शौचालय पुराने या अनुपयोगी हालत में मिले, जबकि अभिलेखों में उन्हें नया निर्माण दिखाया गया।
इसके अलावा पंचायत स्तर पर कराए गए अन्य कार्यों में भी नियमों की अनदेखी सामने आई है। ग्राम निधि से एलईडी लाइट लगाने के कार्य में अनियमितता पाई गई। वहीं चालक के मानदेय भुगतान में भी नियमों का उल्लंघन हुआ है। जांच में यह भी पाया गया कि विभिन्न कार्यों के लिए सामग्री खरीद में पारदर्शिता नहीं बरती गई और वास्तविक स्थिति से अलग खर्च दर्शाया गया। कुछ निर्माण कार्य अधूरे हैं या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किए गए। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos