सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   JBganj team defeated Magalganj police station team

Lakhimpur Kheri News: जेबीगंज टीम ने मैगलगंज थाना टीम को शिकस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
JBganj team defeated Magalganj police station team
मैन ऑफ द मैच विनय कुमार को सम्मानित करते आयोजक डोरेलाल राठौर। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फत्तेपुर क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में चल रहे भुइहारे बाबा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन मैगलगंज थाना टीम और जेबीगंज इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें जेबीगंज इलेवन ने मैगलगंज थाना टीम को हराकर जीत दर्ज की।
Trending Videos

पहले बल्लेबाजी करते हुए मैगलगंज थाना टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट पर 111 रन बनाए। जवाब में जेबीगंज इलेवन ने चार विकेट खोकर 9.5 ओवर में 112 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के विनय कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में लालपुर और शिवपुरी बी टीम आमने-सामने रहीं। लालपुर टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट पर 94 रन बनाए। जवाब में शिवपुरी बी टीम आठ ओवर में दो विकेट पर 83 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि संतोष राठौर, निखिल सिंह, मुनीश राठौर, सोल्जर राज तथा संजयकांत मिश्र सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed