सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Salim's storm sends Ayush XI into the quarter-finals

Lakhimpur Kheri News: सलीम के तूफान से आयुष इलेवन क्वार्टर फाइनल में

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Salim's storm sends Ayush XI into the quarter-finals
विज्ञापन
निघासन। रामाधीन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्व. शत्रोहन प्रसाद वर्मा एवं स्नेहलता वर्मा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार रात खेले गए लीग मुकाबलों में आयुष इलेवन और पलिया इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। तीसरे लीग मैच में आयुष इलेवन ने दुबहा इलेवन को 66 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
Trending Videos

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दुबहा इलेवन के खिलाफ आयुष इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट पर 156 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सलीम ने 26 गेंदों में दो चौके और 10 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। सूर्या ने 47 और बिजेंद्र ठाकुर ने 23 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में दुबहा इलेवन 12 ओवर में 90 रन ही बना सकी और 66 रन से मुकाबला हार गई। सलीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चौथे लीग मुकाबले में पलिया इलेवन ने हुलासीपुरवा इलेवन को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हुलासीपुरवा इलेवन 93 रन पर सिमट गई। जवाब में पलिया इलेवन ने पांच ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। माइकल बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन दिलशाद ने 20 गेंदों पर 48 और साहिल ने 16 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। साहिल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed