सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kasturba Vidyalayas could not be built, CNDS will be fined

Lakhimpur Kheri News: नहीं बन पाए कस्तूरबा विद्यालय, सीएनडीएस पर लगेगा जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kasturba Vidyalayas could not be built, CNDS will be fined
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
Trending Videos

सीएनडीएस के जिम्मे आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के उच्चीकरण का कार्य है, लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी निर्माण अधूरा है। समीक्षा में फूलबेहड़ और मितौली के कार्य काफी पीछे पाए गए। सीडीओ ने कहा कि समय पर कार्य पूरा न होने से बच्चों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अप्रैल तक कार्य पूरा करने की चेतावनी दी और कहा कि समय पर काम न होने पर हैंडओवर अगले वर्ष लिया जाएगा। बैठक में पीडब्ल्यूडी लखनऊ ने मेडिकल कॉलेज के डी-ब्लॉक के लिए नई टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी। सीडीओ ने पंचायत राज, उद्योग व एनआरएलएम विभाग को भी प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही पौधारोपण अभियान पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed