सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Long queues at gas agency in Bhira, consumers upset

Lakhimpur Kheri News: भीरा में गैस एजेंसी पर लंबी कतार, उपभोक्ता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Long queues at gas agency in Bhira, consumers upset
भारत गैस एजेंसी पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
भीरा। भारत गैस एजेंसी पर बुधवार को रसोई गैस के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। उपभोक्ता सुबह से ही सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े रहे, इसके बावजूद सभी को गैस उपलब्ध नहीं हो सकी।
Trending Videos

गैस लेने पहुंचे लोगों को बुकिंग, मोबाइल नंबर लिंक न होने, कनेक्शन लॉक जैसी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहना खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए मुश्किल साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच शादी, मुंडन सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों का सीजन होने से गैस सिलिंडर की मांग बढ़ गई है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। समय पर सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। स्थिति को देखते हुए एजेंसी पर पुलिस तैनात की गई है, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
----
बेटी की शादी से पहले गैस के लिए भटक रही महिला
भीरा। विकास खंड बिजुआ के बीबीपुर गांव निवासी जय देवी पत्नी नन्हे बुधवार को बेटी की शादी के लिए भारत गैस एजेंसी भीरा पर सिलिंडर लेने पहुंचीं, लेकिन उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल सका। महिला का आरोप है कि वह सुबह करीब 11 बजे से लाइन में लगी रहीं, लेकिन शाम तक स्टाफ ने गैस देने से मना कर दिया। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, भारत गैस एजेंसी भीरा के डीलर हरदीप सिंह ने बताया कि महिला एक साथ कई गैस किताब लेकर आई थीं। इनमें से कुछ पर गैस दी गई, जबकि कुछ में तकनीकी दिक्कत होने के कारण सिलिंडर नहीं दिया जा सका। उन्होंने यह भी कहा कि शटर केवल लंच के समय कुछ देर के लिए बंद किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed