सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pathology tests resume at the district hospital

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांचें फिर शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pathology tests resume at the district hospital
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में पिछले चार दिनों से डिजिटल वाटर की कमी के कारण ठप पड़ी जांचें अब दोबारा शुरू हो गई हैं। आपूर्ति बहाल होते ही लैब का कामकाज पटरी पर लौट आया, जिससे मरीजों को राहत मिलने लगी है।
Trending Videos

डिजिटल वाटर (डिस्टिल्ड/डी-आयोनाइज्ड वाटर) खत्म होने से किडनी फंक्शन टेस्ट (यूरिया, क्रिएटिनिन) और लिवर फंक्शन टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांचें प्रभावित थीं। इस वजह से करीब 30-40 मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला में बुधवार को ‘डिजिटल वाटर खत्म... जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांचें हुई ठप’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने अस्पताल में डिजिटल वाटर की आपूर्ति कराई।
सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि डिजिटल वाटर मिलते ही जांचें सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं और अब सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed