फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Manjot last rites took place he lost his life due to leopard attack in lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: मासूम मनजोत का हुआ अंतिम संस्कार, तेंदुए के हमले से गई थी जान, इलाके में लगाए गए पिंजरे

Thu, 15 Oct 2026 05:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 15 Oct 2026 05:45 PM IST
सार

निघासन क्षेत्र के टापरपुरवा गांव में छह साल के मासूम की मौत के बाद वन विभाग ने इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगवाए हैं। बुधवार को तेंदुए ने गांव निवासी मनजोत को मार डाला था। उसका शव खेत में मिला। बृहस्पतिवार को मासूम के शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Manjot last rites took place he lost his life due to leopard attack in lakhimpur kheri
वन विभाग की टीम ने इलाके में लगाया पिंजरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में पिता और भाइयों के सामने तेंदुए के हमले में हुई छह वर्षीय मनजोत सिंह की मौत से टापरपुरवा गांव में मातम पसरा हुआ है। बुधवार शाम हुई इस खौफनाक घटना के बाद बृहस्पतिवार को मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने पांच मांगें रखीं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। उधर, हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं।

विज्ञापन


नौरंगाबाद के टॉपरपुरवा फार्म निवासी मनजोत बुधवार शाम चाचा के घर से अपने बड़े भाइयों अंग्रेज सिंह और अनमोल सिंह के साथ घर लौट रहा था। घर से करीब 50 मीटर पहले गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और मनजोत को जबड़े में दबोचकर खेत के अंदर खींच ले गया। पिता और भाइयों के सामने हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


खेत में मिला था अधखाया शव 
सूचना मिलते ही एसडीएम यदुवीर सिंह, सीओ शमशेर बहादुर सिंह, तहसीलदार देवेंद्रमणि त्रिपाठी, वन विभाग के एसडीओ मनोज तिवारी और बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह समेत निघासन, सिंगाही और तिकुनिया थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। डीएफओ कीर्ति चौधरी के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने तलाश अभियान चलाया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मनजोत का क्षत-विक्षत शव मिला। शव देखते ही परिजन बेसुध हो गए। घटना के बाद से आसपास के गांवों और फार्मों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पांच मांगें रखीं, आश्वासन पर माने ग्रामीण
मासूम की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने पांच मांगें रखीं। इनमें 48 घंटे के भीतर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, घर की बाउंड्रीवॉल बनवाने, दो सोलर लाइटें लगवाने और हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग शामिल थी। अधिकारियों ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे घटनास्थल पर पिंजरा लगाया गया। आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए और रात करीब 12 बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया।

दो पिंजरे लगाए, चार कैमरों से निगरानी
बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में दो सोलर लाइटें लगवा दी गई हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं। चार कैमरों से निगरानी की जा रही है। ड्रोन की मदद से भी तेंदुए की तलाश की जा रही है। जंगल के किनारे खाई खोदने का काम भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इससे पहले 17 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। मौजूदा घटना में शामिल तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वही ग्रामीणों को बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed