सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA Romi Sahni Calls CM Yogi God and Demand to Make Paliakalan a District

पलिया को जिला बनाने की मांग: विधायक रोमी साहनी ने सीएम योगी को बताया 'भगवान', कहा- आपके सिवा मेरा कोई नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Apr 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

पलियाकलां के चंदन चौकी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी से क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने बड़ी मांग की। उन्होंने सीएम कहा कि पलिया को आप जिला बना दीजिए। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिल जाएगी। यह बहुत पिछड़ा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। 

MLA Romi Sahni Calls CM Yogi God and Demand to Make Paliakalan a District
मंच पर सीएम योगी, वन राज्यमंत्री अरुण कुमार व क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी व अन्य । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पलियाकलां के चंदनचौकी में थारू परिवारों को बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने पलिया तहसील के 34 गांवों के 4356 थारू परिवारों को जमीन के स्वामित्व संबंधी अधिकार पत्र दिए। इस दौरान कार्यक्रम के मंच से क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने पलियाकलां को जिला बनाने की मांग उठाई। 

Trending Videos

भाजपा विधायक हरविंदर कुमार साहनी उर्फ रोमी साहनी ने सीएम योगी को भगवान बताया। विधायक ने कहा कि जिला मुख्यालय के लिए पलिया क्षेत्रवासियों को 100 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। विधायक ने सीएम से मांग की कि पलिया को आप जिला बना दीजिए, क्योंकि यह पलिया की जरूरत है। पलिया से निघासन लगता है। एक पुल भी बन रहा है, जिससे पूरनपुर भी जुड़ रहा है। इससे हजारों लाखों को राहत मिलेगी।

संबंधित खबर- खीरी में सीएम योगी बोले: सच्चा शासन वही, जहां प्रजा सुखी रहे; सैफई और परिवारवाद का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे

विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया के लिए स्टेडियम की मांग 
विधायक ने कहा कि महाराज जी, आपके सिवा मेरा कौन है। आप सोचते होंगे, विधायक जी का एक काम कर देता हूं तो दूसरा काम ले आते हैं। यह बहुत पिछड़ा क्षेत्र है। बाढ़ प्रभावित और गरीबों का क्षेत्र है। यह जनता आपकी है। आपको भगवान मानती है। विधायक रोमी साहनी ने पलिया में रोडवेज बस अड्डा के लिए जमीन और स्टेडियम की भी मांग की है। 

इन गांवों की समस्या को उठाया 
क्षेत्रीय विधायक ने पलिया तहसील के दो गांव ग्रैंट नंबर 3 और सुआभोज के ग्रामीणों की समस्या सीएम योगी के सामने रखी। विधायक ने कहा कि इन दोनों गांवों में वर्षों से लोग रह रहे हैं। खेताबाड़ी कर रहे हैं, लेकिन चकबंदी करने वालों ने ग्रामीणों की जमीन को वन का दर्ज किया है, जिससे यहां के लोग परेशान हैं। इसकी जांच कराकर ग्रामीणों को उनका हक दिलाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed