{"_id":"6a4e8d7af7b178386702715e","slug":"one-woman-died-and-another-was-seriously-injured-when-an-11000-volt-line-wire-broke-and-fell-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-179364-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर
Wed, 08 Jul 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
मृतक पिंकी देवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/भीरा। भीरा क्षेत्र के चुराटांडा में बुधवार को खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर दो महिलाओं पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। जिले में पिछले 54 दिनों में करंट से मौत की यह चौथी बड़ी घटना है।
चुराटांडा निवासी पिंकी देवी (38) पत्नी सूरजपाल और सिसैया टांडा निवासी सुदामा (40) पत्नी रामऔतार दो अन्य महिलाओं के साथ गांव के एक खेत में घास काटने गई थीं। खेत में सांप दिखाई देने पर दो महिलाएं लौट गईं, जबकि पिंकी और सुदामा घास काटने के बाद पेड़ के नीचे बैठकर आराम करने लगीं, तभी पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर उन पर गिर गया।
करंट की चपेट में आने से पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनका बायां हाथ शरीर से अलग हो गया। गंभीर रूप से झुलसी सुदामा को पहले बिजुआ और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ गोला महक शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने नायब तहसीलदार पलिया और बिजली अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। एसडीओ पवन कुमार और जेई रविशंकर भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से तार टूटने का कारण पूछा, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। बाद में जेई ने पीड़ित परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
बिजली के झूलते तार बने खतरा : बिजुआ उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों और खेतों में बिजली के तार जर्जर होकर नीचे झूल रहे हैं। कई स्थानों पर इंसुलेटर भी खराब हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई बार इन लाइनों की मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि तार अक्सर टूटकर खेतों में गिर जाते हैं, जिससे फसलों में आग लगने और करंट से हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि खराब लाइनों के कारण पहले भी लोगों की जान जा चुकी है।