{"_id":"6a4e8da7e51e9f7e2d0638c2","slug":"the-weather-will-be-favorable-there-are-signs-of-rain-for-three-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-179381-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मौसम रहेगा मेहरबान, तीन दिन बारिश के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मौसम रहेगा मेहरबान, तीन दिन बारिश के संकेत
Wed, 08 Jul 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
आंधी पानी में टूटा पेड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में मानसून सक्रिय होने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए बृहस्पतिवार के लिए यलो और शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बादल और धूप की आंख-मिचौली के बीच उमस बनी रही। दोपहर करीब एक बजे करीब 10 मिनट तेज बारिश हुई। दिनभर चली हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
-- -- -- -- -- -- -- --
आंधी में पेड़ गिरा, बिजली और यातायात बाधित
फत्तेपुर क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में तेज आंधी के दौरान मैगलगंज-लखीमपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर और बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि उस समय सड़क से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
संसारपुर में बारिश से मिली राहत
संसारपुर क्षेत्र में करीब एक सप्ताह बाद बुधवार को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहावना होने पर बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने राहत महसूस की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
देवी स्थान पर नीम का पेड़ गिरा, तीन घायल
धौरहरा। क्षेत्र के गांव बबुरी स्थित दुर्गा मंदिर (देवी स्थान) परिसर में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वर्षों पुराना नीम का पेड़ गिर पड़ा। उसकी चपेट में आकर पल्लवी (12) पुत्री आशाराम, मीरा देवी (35) पत्नी आशाराम और कल्लू (60) निवासी बबुरी घायल हो गए।
ग्राम प्रधान पप्पू वर्मा की मदद से घायलों को पेड़ के नीचे से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी धौरहरा भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवी सिंह ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है। संवाद
-- -- -- -- -- --
कच्ची दीवार गिरी, महिला घायल
मोहम्मदी। गांव बिजौलिया खानपुर के मजरा पिपरिया में रात करीब नौ बजे कच्ची दीवार पर रखी टिन सहित दीवार गिर गई। मलबे में 52 वर्षीय सुशीला देवी, उनकी पुत्री 38 वर्षीय पिंकी, नातिन कृतिका (12), सलोनी (8) और ऋषभ (6) दब गए।
ग्रामीणों ने सभी को निकालकर सीएचसी पसगवां पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि दो लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिन्हें इलाज के बाद सुबह घर भेज दिया गया। तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि मौके का निरीक्षण कराया गया। कच्ची दीवार गिरने से सुशीला घायल हुई थीं। घायलों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद