सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police station surrounded in Kalicharan case, outpost in-charge suspended after uproar

Lakhimpur Kheri News: कालीचरन प्रकरण में कोतवाली का घेराव, हंगामे के बाद चौकी प्रभारी निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police station surrounded in Kalicharan case, outpost in-charge suspended after uproar
धरना स्थल पर लंगर छकते सिख समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। करीब एक माह से लापता औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के जहाननगर निवासी कालीचरन के मामले में मंगलवार को सिख समाज और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस बीच औरंगाबाद चौकी प्रभारी सुनील तिवारी को निलंबित कर दिया गया, जबकि प्रदर्शनकारी मैगलगंज इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह चौहान पर भी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
Trending Videos

परिजनों ने बताया कि कालीचरन की चप्पल एक सरदार के झाले के पास मिली थी। वहां मौजूद व्यक्ति ने बताया कि कालीचरन यहां आए थे और सुबह चले गए थे, जिसके बाद परिजनों को शक हुआ कि उनका अपहरण कराया गया है। शुरुआत में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। बाद में कालीचरन के पुत्र की तहरीर पर सरदार धर्म सिंह व उनकी पत्नी लखविंदर कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सिंह के समर्थन में सिख समाज और किसान यूनियन के सैकड़ों लोग गुरुद्वारे से पैदल मार्च करते हुए कोतवाली पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी सुनील तिवारी ने धर्म सिंह व उनकी पत्नी लखविंदर कौर को चौकी पर बुलाकर मारपीट की गई और कोतवाली में बेइज्जती की।
हालात को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मितौली यादुवेंद्र यादव ने उचौलिया, मितौली, नीमगांव और पसगवां थानों की पुलिस फोर्स के साथ भारी संख्या में पीएसी बुला ली। अपर पुलिस अधीक्षक अमित राय ने मौके पर पहुंचकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की और लिखित शिकायत देने के लिए कहा।
इधर, एसपी पश्चिमी अमित राय ने चौकी प्रभारी के निलंबन की पुष्टि की, लेकिन प्रदर्शनकारी अब भी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह चौहान के निलंबन की मांग पर अड़े हैं। कालीचरन के परिजनों ने चेतावनी दी कि नामजद आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर वे थाने के सामने आत्महत्या करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि एएसपी के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है। यदि इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो 24 मार्च को एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
-------------
थाना परिसर में प्रदर्शनकारियों ने शुरू किया लंगर
धरना-प्रदर्शन के दौरान कोतवाली परिसर में लंगर की व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में लोग भोजन करते रहे।
---------
थाने के अंदर किसान नेता की कटी जेब
धरना-प्रदर्शन के दौरान किसान यूनियन सीतापुर के जिलाध्यक्ष गुरुनाम सिंह की जेब थाने के अंदर ही जेबकतरे ने काट दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
----
घटना के बाद से पुलिस टीमें कालीचरण की लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई हैं। सीडीआर में आखिरी बार कालीचरन ने परिजनों से ही बात की है। इसके बाद से उसका नंबर बंद आ रहा है। फिलहाल, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
-डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी

धरना स्थल पर लंगर छकते सिख समाज के लोग। संवाद

धरना स्थल पर लंगर छकते सिख समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed