सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Retired bank officer falls with scooter after dog attacks

Lakhimpur Kheri News: कुत्ते के हमले से स्कूटी सहित गिरे सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Retired bank officer falls with scooter after dog attacks
फटे हुए कपड़े दिखाते हुए सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी छोटे लाल। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा लखीमपुर के सेवानिवृत्त प्रबंधक छोटे लाल पर बुधवार सुबह एक कुत्ता अचानक दौड़ पड़ा और हमला करने का प्रयास किया। कुत्ते से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें हल्की चोटें आईं और कपड़े भी फट गए।
Trending Videos

गनीमत रही कि कुत्ता उन्हें काट नहीं सका। अन्यथा स्थिति अधिक गंभीर हो सकती थी। मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी छोटे लाल भारतीय योग संस्थान के सक्रिय सदस्य हैं। वह शिव महाकालेश्वर मंदिर में संचालित केंद्र में नियमित योग करने जाते हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे स्कूटी से योग केंद्र जाते समय यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने शहर में बढ़ते कुत्तों के आतंक पर चिंता जताई। उनका कहना है कि कुत्तों की बढ़ती संख्या से राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed