{"_id":"6a206090fee436c9d60b463d","slug":"sp-mp-anand-bhadauria-lashes-out-at-officials-in-lakhimpur-kheri-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'क्या हम पाकिस्तान के हैं': लखीमपुर खीरी में अफसरों पर भड़के सपा सांसद आनंद भदौरिया, बोले- ये रवैया ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'क्या हम पाकिस्तान के हैं': लखीमपुर खीरी में अफसरों पर भड़के सपा सांसद आनंद भदौरिया, बोले- ये रवैया ठीक नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी में धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने अफसरों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। दिशा की बैठक में भदौरिया ने सख्त लहजे में पूछा कि क्या हम पाकिस्तान के सांसद हैं, जो हमें किसी कार्यक्रम की सूचना नहीं दी जाती है।
सपा सांसद आनंद भदौरिया
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में होने वाले निर्माण कार्यों के शिलापट पर न तो सांसदों का नाम लिखा जाता न ही उनको कार्यक्रम व शिविरों की जानकारी दी जाती है। अफसरों के इस रवैये पर धौरहरा के सपा सांसद आनंद सिंह भदौरिया बुधवार को भड़क गए। बोले, क्या हम पाकिस्तान के सांसद हैं, जो कोई सूचना नहीं देते हैं, आप लोग।
Trending Videos
सांसद ने कहा कि सरकार तो आती-जाती रहती है, लेकिन पक्ष का हो या विपक्ष का, सांसद तो सांसद होता है। सांसद आनंद सिंह भदौरिया और खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ने जिला प्रशासन के साथ ही सभी अफसरों से सख्त लहजे में कहा कि अब आगे से कोई भी कार्यक्रम या शिविर होंगे, उनकी सूचना देनी होगी। शिलापटों पर नाम लिखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को पूर्वाह्नन 11:00 बजे से सांसद की अध्यक्षता में दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक की गई। डीएम, सीडीओ सहित सभी जिलास्तरीय अफसर तो रहे, लेकिन सत्ता पक्ष का कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा, जो चर्चा का विषय बना रहा।
विकास कार्यों पर उठाए सवाल
गोला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज में खामियां होने सांसद ने नाराजगी जाहिर कर एनएच के कार्यों पर सवाल उठाए। इसके बाद जल निगम शहरी व ग्रामीण के कार्यों पर सवाल उठाए। कहा हर घर जल योजना के तहत सड़कें तो खोद दी गईं, लेकिन ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो सका। खोदी सड़कों पर इंटर लॉकिंग लगाकर खानापूरी की गई।
सांसद भदौरिया ने कार्यों की जांच कराने को कहा। उन्होंने सड़कों के निर्माण कार्यों पर सवाल उठाए। मोहम्मदी, बरबर, जहानीखेड़ सहित कई सड़कों का जिक्र करते हुए सुधार कराने के निर्देश दिए। आरईएस की ढाई साल से अधर में अटकी सड़क का पूरा ब्योरा तलब किया।

बीमा से कंपनी को नहीं, किसानों का लाभ कराएं
प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना के तहत चयनित गांवों की जानकारी न दे पाने पर दोनों सांसदों ने अधिकारी से नाराजगी जाहिर करते हुए सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कंपनी को अधिक और किसानों को कम लाभ होने की बात कही। बोले, कंपनी को नहीं किसानों का लाभ कराएं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने योजनाओं की कार्य प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया।
जानकारी नहीं दे पाए खनन अधिकारी
दिशा बैठक में सांसद आनंद भदौरिया ने जिला खनन अधिकारी आशीष कुमार से उनके विभाग से कराए गए कार्यों की जानकारी चाही, लेकिन वह ठीक से नहीं दे पाए। ऐसे में सांसद ने नाराजगी जाहिर की। सांसद ने खनन अधिकारी से बजट व अब तक कराए गए पूरे कार्यों का ब्योरा मांगा।

एलडीएम ने संभाला मोर्चा
सांसद आनंद भदौरिया ने उपायुक्त उद्योग रूपेश सिंह से ओपीडी में गुड़ उत्पादन व ईकाइयों से संबंधित कई जानकारी चाही। पूछा इससे कितने किसान व युवा जुड़े हैं, लेकिन वे कुछ भी नहीं बता पाए। तभी एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने मोर्चा संभाला और ऋण व्यवस्था के तहत सांसद को पूरे मामले को समझाया।
कहीं बाहर जा रही यूरिया, डीएपी
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में पर्याप्त खाद है, इस पर सांसद आनंद भदौरिया व उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि कागज में भले ही खाद हो, लेकिन समितियों पर किसान परेशान हैं। लंबी-लंबी लाइनें लग रही है। यूरिया और डीएपी कहीं बाहर जा रही है। उन्होंने डीएम से कहा कि इस मामले की जांच कराए, ताकि किसानों को यूरिया के लिए परेशान न होना पड़े।
खुद न आकर जेई को भेज दिया
धौरहरा में सुजईकुंडा पुल निर्माण को लेकर सांसद आनंद भदौरिया ने अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताई। बोले, पुल निर्माण का उद्घाटन किया, उनको नहीं बुलाया। निरीक्षण के लिए गया, लेकिन खुद न आकर जेई को भेज दिया।