फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SDM vehicle gets stuck in floodwaters during inspection in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पानी में पलटने से बची एसडीएम की गाड़ी, बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर निकले थे; देखें वीडियो

Tue, 18 Aug 2026 05:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 18 Aug 2026 05:12 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने निकले एसडीएम की सरकारी गाड़ी पानी में पलटने से बची। रास्ते में पानी भरा होने के कारण उनकी गाड़ी फंसकर एक तरफ झुक गई। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सुरक्षित निकाला गया। 

विज्ञापन
SDM vehicle gets stuck in floodwaters during inspection  in Lakhimpur kheri
पानी में पलटने से बची एसडीएम की गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से तराई क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को निघासन के एसडीएम यदुवीर सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने निकले थे। उनकी सरकारी गाड़ी रास्ते में भरे पानी में फिसल गई। गनीमत रही कि गाड़ी पलटने से बच गई और सभी लोग सुरक्षित रहे।

विज्ञापन




यह घटना लुधौरी के मजरा पुरैना गांव के रास्ते पर हुई। एसडीएम बाढ़ की स्थिति का आकलन करने जा रहे थे। रास्ते में पानी भरा होने के कारण गाड़ी का पहिया सड़क के किनारे की ओर फिसल गया। इससे सरकारी गाड़ी नाले की तरफ झुक गई। गाड़ी पलटने से बाल-बाल बची। आसपास मौजूद लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: झारखंड की जमीला खातून ने किया धर्म परिवर्तन, बरेली में ज्योति बनकर प्रकाश से की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि पुरैना गांव के दौरे के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने पुष्टि की कि रास्ते में पानी भरा होने से वाहन का पहिया फिसल गया था। कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं। इस हादसे में किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है। बता दें कि शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तराई क्षेत्र में चिंता बनी हुई है।

बम्हनपुर मार्ग पर भरा पानी 
मझगई क्षेत्र की दौलतापुर ग्राम पंचायत में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से दौलतापुर से बम्हनपुर मार्ग पर स्थित घाघी पुलिया के पास सड़क पर घुटनों तक पानी बहने लगा। पुलिया पर पानी आने से बौटनपुरवा, सुरजीपुरवा, यादवपुरवा, नौगवां, हुलसीपुरवा, बिचपरी समेत क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल, अस्पताल और मंडी जाने वाले रास्ते प्रभावित हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। लोग अपने जरूरी सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते राहत और बचाव दल की तैनाती की जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न हो। प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed