{"_id":"69ef0afdb53167f13903538d","slug":"seven-year-old-girl-misdeeds-after-being-lured-with-chocolate-accused-arrested-in-lakhimpur-kheri-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: चॉकलेट का लालच देकर सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: चॉकलेट का लालच देकर सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी पड़ोसी ने सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने से बुलाया और घटना को अंजाम दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बुलाया और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई।
Trending Videos
यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई गई है। पीड़ित बच्ची अपने भाई के साथ अपनी दुकान पर बैठी थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी दुकान पर आया और उसने बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच दिया। वह बच्ची को अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी मासूम को दुकान पर न ले जाकर सीधे अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
बच्ची की हालत देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की है। पीड़ित मासूम को तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

कमेंट
कमेंट X