सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suhela's primary health center is a victim of chaos

Lakhimpur Kheri News: अव्यवस्थाओं का शिकार है सुहेला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Suhela's primary health center is a victim of chaos
सुहेला का जर्जर अस्पताल भवन। संवाद
विज्ञापन
ममरी। ब्लॉक कुंभी क्षेत्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है। भवन के अंदर से लेकर बाहर तक गंदगी फैली है, जबकि परिसर में झाड़ियां उगी हुई हैं, जिनमें सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता है।
Trending Videos

केंद्र पर चार कर्मचारियों का स्टाफ स्वीकृत है, लेकिन डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एएनएम अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। सफाई कर्मी भी नदारद रहता है, जिससे हालात और खराब हो गए हैं। कई बार अस्पताल के गेट पर ताला लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में मरीजों को खांसी-बुखार की दवा देने की जिम्मेदारी वार्ड बॉय पर है, जिससे इलाज की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सीएचसी गोला के अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि सुहेला अस्पताल में सफाई कर्मी नहीं है और काफी समय से सफाई के लिए फंड भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के लिए रेबीज एंटीबेनम भी उपलब्ध नहीं है, हालांकि सफाई व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। सवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed