{"_id":"6ab431623d8174a8e50ce87c","slug":"six-brown-sugar-accused-arrested-at-the-border-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185829-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीमा पर ब्राउन शुगर के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीमा पर ब्राउन शुगर के छह आरोपी गिरफ्तार
Thu, 24 Sep 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
गौरीफंटा/धनगढ़ी। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों के खिलाफ दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। गौरीफंटा में एसएसबी और पुलिस ने दो नेपाली युवकों से 4.62 ग्राम, जबकि नेपाल के कंचनपुर जिले में पुलिस ने चार लोगों से 24.593 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।
गौरीफंटा पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम एसएसबी 39वीं वाहिनी गौरीफंटा के सहायक कमांडेंट विवेक यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम डिगनिया-पलिया मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। सीमा स्तंभ संख्या 748 से करीब 1500 मीटर अंदर पलिया से धनगढ़ी जा रहे दो नेपाली युवकों को रोककर तलाशी ली गई। गोदावरी नगर पालिका वार्ड सात लालपुर, कैलाली निवासी मान बहादुर से 3.30 ग्राम और कंचनपुर निवासी रवि रैकाल से 1.32 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
नेपाल के कंचनपुर जिले में जिला पुलिस अधीक्षक टेकबहादुर रावत के अनुसार, लालझाड़ी गांव पालिका के बिछुवा क्षेत्र में परासन पुलिस चौकी और मादक पदार्थ नियंत्रण टोली धनगढ़ी ने चेकिंग की। संपूर्णानगर की ओर से बाइक से आ रहे धनगढ़ी उपमहानगर पालिका वार्ड 10 घुइयांघाट निवासी सागर चौधरी और वीनाराना को रोककर तलाशी ली गई। दोनों से 8.923 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
विज्ञापन
भीमदत्त नगर पालिका वार्ड 10 के गज्जर गांव से भीमदत्त नगर पालिका वार्ड छह निवासी महेश प्रसाद भट्ट और कृष्णपुर नगर पालिका वार्ड दो निवासी हेमराज जोशी को 15.670 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया।